हिलसा: चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक जख्मी
Hilsa, Nalanda | May 12, 2026 चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार को एक कोलड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चालक की पहचान जमुआरा गांव निवासी चन्द्रघोष प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र संटु कुमार के रूप में किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक जमुआरा गांव से चिकसौरा बाजार की ओ