लूनकरनसर: ट्रेवल्स ऑफिस में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
कालू कस्बे के रामा मंडी क्षेत्र में स्थित धर्म जी पारीक के पारीक ट्रेवल्स के बस ऑफिस में शनिवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे ऑफिस में रखे बस के पार्ट्स और टायर जलकर नष्ट हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया गया है।