जमुई: गैस गोदाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 16, 2026 जमुई- खैरा मुख्य मार्ग पर नीमारंग स्थित गैस गोदाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को गुरुवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।