जमुई: सुग्गी गांव में कब्जा की गई 45 डिसमिल जमीन को कब्जामुक्त करने की मांग पर युवक को मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Jan 16, 2026 सुग्गी गांव में 45 डिसमिल नीजी जमीन को कब्जामुक्त करने के लिए कहने पर दबंग पड़ोसियों ने शंकर राम के पुत्र विपिन कुमार को लाठी- डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उंसके बाद परिजन द्वारा घायल विपिन कुमार को गुरुवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विपिन कुमार का इलाज किया जा रहा है।