महिदपुर: महिदपुर रोड में बढ़ीं चोरी की वारदातें, अयूब मंसूरी की दुकान बनी निशाना
महिदपुर रोड। नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं चोर वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात महिदपुर रोड स्थित हिंदुस्तानी मोटर रिवाइंडिंग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक अयूब मंसूरी ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा हुआ