गिरिडीह: झिंझरी मोहल्ला एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की बिगड़ी तबीयत, बाद में हुई मौत
गिरिडीह नगर थाना के झिंझरी मोहल्ला स्थित एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की तबीयत दो दिनों तक बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार को 9 बजे इसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।