नागपुर से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा के तीसरे दिन ओबेदुल्लागंज अंबेडकर चौराहे पहुँची। दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाज में समानता, न्याय एवं संविधान सुरक्षा का संकल्प लिया। पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति, अंबेडकरवादी नेता व सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।