छतरपुर नगर: छतरपुर पुलिस को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, वैज्ञानिक एवं अपराध जांच होगी तेज।
छतरपुर जिले को अपराध अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आज 6 जून दोपहर करीब 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे अपराधों के खुलासे और दोषसिद्धि दर में सुधार की उम्मीद है। वैन में डीएसएलआर कैमरा