गोगरी: पारिवारिक कलह से परेशान कोयला गांव की विवाहिता ने नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
Gogri, Khagaria | Jun 16, 2026 खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से परेशान एक विवाहिता द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार की शाम कोयला गांव निवासी सुजीत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी ने घरेलू विवाद से आहत होकर अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय