बांधवगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
उमरिया जिले में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार चमनी बाई बैगा उम्र 65 वर्ष निवासी रायपुर कुदरीटोला थाना कोतवाली उमरिया को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया।मर्ग दर्ज ।