देवास: बीएनपी क्षेत्र में अंडर-18 सुपर लीग का शुभारंभ, हुए रोमांचक मुकाबले
Dewas, Dewas | Apr 12, 2026 देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देवास डिस्ट्रिक्ट यू-18 सुपर लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में देवास क्रिकेट अकादमी और महू क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।