भिनाय: नागोला में योगेश्वर युवा समिति और जीवन ज्योति रक्तदान समूह के तत्वावधान में हुआ रक्तदान शिविर, 132 यूनिट रक्त संग्रह
Bhinay, Ajmer | May 15, 2025 राप्रावि परिसर नागोला में योगेश्वर युवा समिति एवं जीवन ज्योति रक्तदान समूह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर गुरुवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुआ।कुल 132 यूनिट रक्त संग्रह किया।शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने रक्तदान कर किया।गांव में लोगों को जागरूक कर देश के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।केशव रक्तदान हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने कुल 132 यूनिट रक्त संग्रण किया।