भिनाय: हरिरामपुरा में दामाद ने ससुराल में शराब पीकर नशे में पत्नी को पीटा, ससुर पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली
Bhinay, Ajmer | May 14, 2025 क्षेत्र के हरिरामपुरा में दामाद ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और विवाद के दौरान ससुराल हरिरामपुरा में मंगलवार-बुधवार रात को फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान गोली ससुर के पैर में जा लगी,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में उपचार जारी है।बुधवार दोपहर 1 बजे पुलिस की टीम अजमेर JLN अस्पताल पहुंची।घटना की पूरी जानकारी लेकर मामले में जाँच पड़ताल शुरू की।