लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत खमरिया पंडित में आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे खमरिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की जोरदार लड़ाई के कारण चौराहे पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दोनों सर काफी देर तक सड़क पर एक दूसरे से बढ़ते रहे जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।