बालाघाट: बालाघाट में 44°C तापमान से जान का खतरा! मोती गार्डन में मिले दर्जन भर से अधिक मृत चमगादड़
बालाघाट जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब इंसानों के साथ-साथ वन्य जीवों पर भी भारी पड़ने लगी है। 24 मई की दोपहर करीब 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शहर के प्रसिद्ध मोती गार्डन में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। गार्डन परिसर के अलग-अलग पेड़ों के नीचे एक दर्जन से अधिक मृत चमगादड़ पड़े मिले, जिससे वहां घूमने आने वाले लोगों