जहाज़पुर: जहाजपुर में नेशनल हाईवे-148D पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, रोड पर बिखरा खून
भीलवाड़ा में तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक उछलकर 100 मीटर दूर तक गिरे। सड़क पर खून ही खून हो गया। दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।हादसा जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाईवे-148D पर हुआ।