धनवार: सड़क हादसे में मासूम की मौत, एक घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के करमाटांड़ से जमडार जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम कुमार (5 वर्ष), पिता पप्पू कुमार सिंह, ग्राम चटकरी, जिला नवादा (बिहार) का निवासी था।