धार: धार के बंदी छोड़ मोहल्ले में बड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Dhar, Dhar | Jul 14, 2025 धार के नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदी छोड़ मोहल्ले में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। साई मंदिर के पास स्थित भूरालाल बोड़ाने के मकान में देर रात अज्ञात बदमाशों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।