चायल: कनेली चौकी अंतर्गत कोठी के पास हादसे के बाद युवक तड़पता रहा, प्रशासन बना मूकदर्शक
सराय अकील थाना क्षेत्र की कनेली चौकी अंतर्गत कोठी के पास बुधवार देर शाम करीब आठ बजे स्कूटी और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने टक्कर में स्प्लेंडर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कूटी सवार वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर मौजूद प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ग्रामीणों ने घायल को भेजा अस्पताल!