देवघर: पुरुषोत्तम मास शुरू होते ही बाबा मंदिर में उमड़े भक्त
पुरुषोत्तम मास (मलमास) की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से शिवभक्त देवघर पहुंचे. मंदिर परिसर और शहर की सड़कों पर यूपी व एमपी नंबर की छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गयीं. भक्त बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. धार्मिक