दुधि: जोरुखाड़ गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझे गेहूं जलकर राख, दो पशु झुलसे
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार दोपहर बिजली के तार से उठी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी विरझु राम अपने खेत का करीब सौ बोझा गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर ला रहे थे, तभी घर के पास लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से चिंगारी निकली और ट्रॉली पर रखे गेहूं में आग लग गई।