बीना: नगर पालिका से कटरा मंदिर तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
Bina, Sagar | Dec 1, 2025 नगर को साफ और सुंदर बनाने के उद्देश्य नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका पूर्व में सब्जी एवं फल दुकानदारों को चौराहों से हटकर खुरई रोड पर शिफ्ट कर दिया है। और अब नगर पालिका अधिकारी आरके गौरव के नेतृत्व में टीम प्रतिदिन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नगर पालिका मंगलवार से जेसीबी से अतिक्रमण हटाएगी।