एत्मादपुर: प्रकाश नगर की नाबालिक किशोरी ने पड़ोस के युवक पर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का लगाया आरोप
Etmadpur, Agra | Jun 14, 2024 एत्मादौला क्षेत्र के प्रकाश नगर की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी ने पड़ोस के युवक पर उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया कि युवक उसे 6 माह से परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी ने जब यह बात परिजनों को बताई तो युवक ने बौखलाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी