बेरमो: बीएंडके एरिया में सीआईएसएफ की छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप, 10 बाइक जब्त
Bermo, Bokaro | Jun 12, 2026 बेरमो के सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सीसीएल बीएंडके एरिया में मिली खुफिया सूचना पर टीम ने खासमहल-कोनार क्षेत्र में कोयला खदान के पास छापा मारकर कोयला लदी 10 लावारिस मोटर साइकिलें जब्त कीं।