भिंड नगर: जिला पंचायत परिसर में कचरे के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई, टला बड़ा हादसा
भिंड जिला पंचायत प्रांगण में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बाहर पड़े कचरे में अचानक आग सुलगने लगी, जिससे धीरे-धीरे धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है