दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने वाली सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। रामगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताते चलें कि रामगढ़ में कांड संख्या 26/25 दिनांक 12.9.25 के तहत दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। असमीना खातून पति मंजूर आलम ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।