मालथोन: मालथौन टोल प्लाजा के पास यात्री बस और कार की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Malthon, Sagar | Jul 14, 2026 मालथौन राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार को मालथौन टोल प्लाजा के पास एक यात्री बस और क्रेटा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार और बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमबी ट्रेवल्स की यात्री बस सागर की ओर जा रही थी।