एकंगरसराय: तेल्हाड़ा में कचरा डंपिंग प्लेस बनने से ग्रामीण परेशान, फैली दुर्गंध
नगर पंचायत एकंगरसराय द्वारा तेलहाड़ा इलाके में सड़क किनारे बनाए गए कचरा डंपिंग स्थल को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। डंपिंग प्लेस नगर पंचायत से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन इसके बावजूद आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोगों का घर से निकलना म