देहरादून: ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।