बेरमो: बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में कैंटीन शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा पौष्टिक भोजन
Bermo, Bokaro | Jun 5, 2026 बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए कैंटीन का संचालन शुरू कर दिया गया है।शुक्रवार समय लगभग साढ़े तीन बजे अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब भर्ती गर्भवती महिलाओं को समय पर गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।इस पहल से मातृ स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। कैंटीन में भोजन तैयार करने वाली महिला को प्रतिमाह 3500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।