करगहर: 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत करगहर में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, किया गया जागरूक
करगहर प्रखंड मुख्यालय पर 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने बाल विवाह के खिलाफ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से