खालवा: खंडवा पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया जिसकी हर कोई तारीफ़ करने लगा , गुंडे को उसी की भाषा में पुलिस ने दिया जवाब..
खंडवा में थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पिस्टल लहराकर युवक को धमकाने और पुलिस को गाली देने वाले कुख्यात बदमाश अमन लाला पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी गुंडे को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोतवाली और मोघट रोड पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला। जिन इलाकों में अमन लोगों को धमकाकर दहशत फैलाता था, उन्हीं गलियों में उसे पैदल घुमाया गया।