गिरिडीह: तेलोडीह के अखाड़ा मैदान में मिल्लत नुमाइशी अखाड़ा कमिटी द्वारा 53वें अखाड़ा प्रतियोगिता का किया गया भव्य आयोजन
तेलोडीह के अखाड़ा मैदान में मिल्लत नुमाइशी अखाड़ा कमिटी द्वारा 53वें अखाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शनिवार रात से रविवार सुबह 4 बजे तक किया गया। परंपरा और कला के इस अनूठे समागम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेल, शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर किया।