भोरे: बैरागी टोला के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर जगतौली पहुंचे, दिखा उत्साह
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के तत्वावधान में शिक्षा की गुणवत्ता और अंतर-विद्यालयी संवाद को बढ़ावा देने के लिए ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत एक विशेष शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत फुलवरिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागी टोला के छात्र-छात्राओं ने भोरे प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगतौली पहुंचे।