चक्रधरपुर नगर परिषद् चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ.विजय सिंह गागराई का मंगलवार को चक्रधरपुर की पोटका से नामांकन जुलूस निकाला गया। बाजे-गाजे के साथ निकाले गये नामांकन जुलूस में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर डॉ. विजय सिंह गागराई नामांकन करने के लिए पैदल ही समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय रवाना हुये।