इटावा: सिविल लाइन इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से नेपाल के युवक की दर्दनाक मौत, आईटीआई चौराहे पर करता था काम
Etawah, Etawah | Mar 16, 2026 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। विजय (23) पुत्र कमान सिंह निवासी कोलवांग थाना बरौला जिला पियुठान नेपाल इटावा में सिविल लाइंस क्षेत्र के आईटीआई चौराहा पर फास्ट फूड का काम करता था। वह पास में ही सिया देवी हॉस्पिटल के पा किराए पर रहता था।