परसिया: गुरुद्वारे में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
123 मरीजों की हुई जांच, जबलपुर में 90 मरीजों के होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन
गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा परासिया में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जबलपुर के नेत्र चिकित्सालय ने गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में निशुल्क नेत्र जांच की। शिविर में 123 लोगों की आंखो की जांच की गई। इनमें से 90 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। इनके मोेतियाबिंद के आपरेशन जबलपुर में किए जाएंगे।शुक्रवार 4 बजे 43 मरीजों को जबलपुर भेजा गया।