अरवल: बुलाकी विघा मोड़ के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Arwal, Arwal | Jun 30, 2026 कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिरई निवासी 25 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं अरई निवासी 24 वर्षीय छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल है। दोनों बाइक से कलेर जा रहे थे।