गोमिया: चतरोचट्टी बाजार से चोरी बाइक 48 घंटे में बरामद, एक गिरफ्तार
Gumia, Bokaro | Jun 30, 2026 गोमिया के चतरोचट्टी बाजार से 27 जून 2026 को चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक को पुलिस ने 48 घंटे में बरामद कर लिया।मंगलवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि विष्णुगढ़ के गोविंदपुर कला निवासी लखन महतो बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान बाइक खड़ी कर गए थे, तभी अज्ञात चोर बाइक JH02BH-5364 लेकर फरार हो गया। चतरोचट्टी थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर जांच शुरू हुई।