मनेर: बस्ती मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान बारिश से सड़क डूबी, सड़कों पर फंसी गाड़ियां
Maner, Patna | May 4, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस्ती मार्ग स्थित सड़क निर्माण के दौरान तोड़े गए सड़क पर लगातार हुई बारिश के कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई। सड़क पर जलमग्न होने के कारण कई गाड़ियां डूब कर फंसती नजर आई। जिसे लेकर बस्ती मार्ग के मोहल्ले के लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।