डोलरिया: बघवाड़ा में विधायक ने कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ सुना मन की बात का 135वां एपिसोड
रविवार करीब 11 बजे डोलरिया क्षेत्र के ग्राम बघवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की।