मंझनपुर: कौशांबी को मिले 38 नए लेखपाल, कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार में जिप अध्यक्ष ने दिया नियुक्ति पत्र
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में बुधवार को नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया। डीएम मधुसूदन हुलगी ने नव नियुक्त लेखपालों को राजस्व संहिता शासनादेश एवं नियमानुसार काम एवं अच्छे आचरण को अपनी पहचान बनाए। ताकि राजस्व से जुड़े विवाद जन्म ही न ले सके।