बहराइच: सोनवा इलाके में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले व्यक्ति की सोनवा इलाके में सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।