नाहन: नाहन-कुमारहट्टी NH 907-A पर 10 साल पुरानी सीवर की समस्या का स्थायी समाधान शुरू
Nahan, Sirmaur | Jul 13, 2026 नाहन-कुमारहट्टी NH 907-A वार्ड 3 में फटी-पुरानी सीवरेज लाइन को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद ने 10 साल से खुला बहता सीवर सुधारने के लिए नई पाइप डालकर चैंबर बनाना शुरू किया है। दो-तीन दिन में काम पूरा कर स्थानीय लोगों को गंदगी और बदबू से मिलेगा निजात।