अलीगंज: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, नातिन की दर्दनाक मौत, बचाने आए परिवार के बाबा झुलसे
Aliganj, Etah | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, 4 वर्षीय मासूम की मौत नातिन को बचाने दौड़े बाबा भी झुलसे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; गांव में छाया मातम।थाना क्षेत्र के ग्राम मिहोता में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में करंट उतर आने से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।