#भारत ऐसे ही गुलाम नही हुआ,गुलामी के कारण आपसी फूट,और हमारे साथ होने वाले षड्यंत्र थे।
आज भी जाति के नाम पर,क्षेत्र के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकते लगातार लगी हुई हैं।
हमारे खिलाफ होने वाले षड्यंत्र का तीसरा माध्यम आज सोशलमीडिया हो गया है। जितनी भारत विरोधी ताकते हैं, उनके द्वारा इस प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने का काम हो रहा है,भारत के खिलाफ अफवाह पैदा करने का काम हो रहा है,इस माध्यम से समाज को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है।
जिन लोगो ने आपको अपने क्रांतिकारियों नायकों से दूर रखा,उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।
अपने नायकों पर गौरव की अनुभूति का अवसर न देना,किसी भी नौजवान के लिए उसके आदर्श से विमुख करने जैसा होता है,उसके प्रेरणा स्त्रोत को कुंद करने जैसा है,यह पाप आज़ादी के बाद जिन्होंने सत्ता संभाली उनके द्वारा लगातार होता रहा।
#CMYogiAdityanath