चंदिया: चंदिया में युवक ने किया आत्मघाती प्रयास, संयोग से बची जान, जिला अस्पताल रेफर
Chandia, Umaria | Jun 23, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ताला-बड़खेरा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रामपाल बैगा ने किसी अज्ञात कारण से आत्महत्या का प्रयास किया। संयोगवश समय रहते उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया लाया गया।