मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के ग्राम नलवा के पहले मोड पर मंगलवार सुबह एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें दस लोग सवार थे।जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल थे।घटना की सूचना मिलते ही 108 सहित चालक राहुल तंवर मौके पर पहुंचे व सुबह साढ़े दस बजे घायलों को सनावद सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ विकाश वर्मा,तरुण पंवार, कृष्णपाल सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।