शाहपुरा: गेहूं का भुगतान न होने से नाराज किसान, परिवार संग वेयर हाउस के सामने धरना, कन्नोज ग्रीन एग्रो कंपनी पर 35 लाख से ज्यादा
जबलपुर: गेहूं बेचने के बाद भी भुगतान न मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को परिवार सहित धरना दे दिया। मामला थाना बरगी क्षेत्र स्थित कन्नोज ग्रीन एग्रो कंपनी का है। किसान मुकेश चौकसे ने शनिवार रात 8 बजे बताया कि उन्होंने और गांव के कई अन्य किसानों ने अपना गेहूं कन्नोज ग्रीन एग्रो कंपनी को बेचा था। कंपनी ने अब तक 35 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं किया है