सिलाव: राजगीर मलमास मेले में सिलाव के खाजा की बढ़ी मांग, देश के कोने-कोने से पहुंच रहे श्रद्धालु
Silao, Nalanda | May 25, 2026 राजगीर में मलमास मेला को लेकर सिलाव का खाजा बाजार गुलजार हो गया है। खाजा दुकानदार ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बताया की एक महीने तक चलने बाला मलमास मेला को लेकर खाजा की मांग बढ़ गई है। देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। जो भी श्रद्धालु राजगीर आ रहे है वो सिलाव आकर खाजा की खरीदारी कर रहे है। जिसके कारण खाजा निर्माण का लिमिट बढ़ा दिया गया है।